श्रीलंका ने भारत की आपत्ति के बाद पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया है। यह अभ्यास श्रीलंका के त्रिंकोमाली बंदरगाह के पास होना था, जो रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है। भारत इस बात को लेकर चिंतित था कि पाकिस्तानी नौसेना इतनी संवेदनशील जगह के पास अभ्यास करे।
त्रिंकोमाली: भारत के लिए क्यों अहम है यह जगह?
त्रिंकोमाली बंदरगाह पर भारत, श्रीलंका और UAE के बीच मिलकर एक ऊर्जा केंद्र (एनर्जी हब) विकसित किया जा रहा है
यहां एक महत्वपूर्ण पाइपलाइन प्रोजेक्ट भी शामिल है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित श्रीलंका यात्रा से ठीक पहले यह अभ्यास होने वाला था
इसी दौरान भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग समझौता भी तय किया गया
पाकिस्तान का अभ्यास: भारत को उकसाने की कोशिश?
पाकिस्तान की इस पहल को भारत को रणनीतिक रूप से उकसाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है
यह ऐसे समय हुआ जब श्रीलंका ने विदेशी अनुसंधान जहाजों के प्रवेश पर एक साल की रोक लगाई थी
यह रोक चीन के निगरानी जहाजों की गतिविधियों के कारण लगाई गई थी
चीन और पाकिस्तान का गठजोड़ भारत की सामरिक सुरक्षा के लिए चिंता का विषय रहा है
भारत की कूटनीतिक सक्रियता काम आई
जैसे ही भारत को अभ्यास की जानकारी मिली, उसने कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए श्रीलंका से संपर्क किया
भारत ने साफ तौर पर त्रिंकोमाली में पाकिस्तानी नौसेना की मौजूदगी पर आपत्ति जताई
पाकिस्तान के विरोध के बावजूद श्रीलंका ने भारत की चिंताओं को प्राथमिकता दी और अभ्यास रद्द कर दिया
पाकिस्तान का युद्धपोत पहले भी कर चुका है अभ्यास
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान का युद्धपोत PNS असलात फरवरी और मार्च 2025 में कोलंबो बंदरगाह पर आया था
उस दौरान श्रीलंका के एक युद्धपोत के साथ पैसेक्स (PASSEX) अभ्यास भी हुआ था
यह अभ्यास संचार और रणनीति से जुड़ा हुआ था
भारत ने नहीं दिया कोई आधिकारिक बयान
अब तक भारत सरकार की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है
साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि श्रीलंका-पाकिस्तान अभ्यास की तिथियां क्या थीं
Brijendra
Share



