img

1. मेष राशि (Aries) – करियर में सफलता और लाभ के योग

1 मई का दिन आपके लिए करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने वाला रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है और पहले से कार्यरत लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने संपर्कों से नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन सकारात्मक रहेगा और शाम के समय परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा।

2. वृषभ राशि (Taurus) – आत्मविश्वास से भरपूर दिन

वृषभ राशि वालों के लिए 1 मई का दिन आत्मबल और मनोबल से भरपूर रहेगा। आपके विचारों की स्पष्टता और कार्य में कुशलता दूसरों को प्रभावित करेगी। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा, खासकर दोपहर बाद का समय परिवार के लिए अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

3. मिथुन राशि (Gemini) – खर्च और उलझनों से रहें सावधान

मिथुन राशि के जातकों को इस दिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। निजी और व्यावसायिक दोनों मोर्चों पर अनिश्चितता रह सकती है। योजनाएं असफल हो सकती हैं यदि सजग न रहें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी जरूरी है। मानसिक उलझनें भी परेशान कर सकती हैं, लेकिन ध्यान और आत्मचिंतन से लाभ होगा। किसी गुरु या बड़े से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा।

4. कर्क राशि (Cancer) – कार्यक्षेत्र में सफलता, रिश्तों में मधुरता

1 मई को कर्क राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके प्रयासों की सराहना होगी और नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, छोटी-छोटी शारीरिक तकलीफें हो सकती हैं। रिश्तेदारों से अच्छी खबर या उपहार मिल सकता है। विवाहयोग्य जातकों के लिए रिश्ता तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

5. सिंह राशि (Leo) – भाग्य का साथ मिलेगा, प्रेम में भी खुशी

सिंह राशि वालों के लिए दिन का दूसरा भाग बेहद शुभ साबित होगा। पुराने प्रयासों का फल मिलेगा और नई योजनाएं कारगर रहेंगी। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी और पार्टनर के साथ विशेष समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तारीफ और मान-सम्मान मिलेगा। सरकारी सेवा के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

6. कन्या राशि (Virgo) – निवेश और रोमांस दोनों में सफलता

कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन निवेश और रोमांटिक मामलों में शुभ रहेगा। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में किया गया निवेश लाभ देगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। व्यक्तिगत जीवन में रोमांटिक डिनर या डेट प्लान हो सकता है। छात्रवर्ग के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन संभव है।

7. तुला राशि (Libra) – सेहत पर ध्यान दें, भावनात्मक संतुलन जरूरी

गुरु गोचर के कारण यह दिन तुला राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर पेट और मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन देर शाम राहत मिलेगी।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio) – चुनौतियों भरा दिन, पर अवसर भी मिलेगा

1 मई का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोध और असहमति का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा। लेकिन दिन के उत्तरार्ध में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को विदेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक दायित्वों में भागीदारी बढ़ेगी।

9. धनु राशि (Sagittarius) – आर्थिक रूप से मिलेगा लाभ

धनु राशि वालों को इस दिन आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। निवेश से बेहतर रिटर्न मिलेगा और आय के स्रोत बढ़ेंगे। प्रमोशन या इंक्रीमेंट की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। यह दिन नई शुरुआत के लिए भी शुभ है।

10. मकर राशि (Capricorn) – साहसिक निर्णय देंगे सफलता

मकर राशि वालों को अपने साहस और सूझबूझ से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है और उसमें सफलता भी मिलेगी। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ेगी।

11. कुंभ राशि (Aquarius) – भावनात्मक उलझनें और वित्तीय संभलाव जरूरी

कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन थोड़ा उलझनों भरा हो सकता है। ऑफिस में अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव उत्पन्न हो सकता है। आर्थिक रूप से सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। शांत रहने और धैर्य रखने की सलाह दी जाती है।

12. मीन राशि (Pisces) – मेहनत और भाग्य का मिलेगा साथ

मीन राशि वालों को इस दिन मेहनत के साथ-साथ भाग्य का भी सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और पहचान मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और बच्चे से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। निवेश में फायदा होगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।


Read More: मई 2025 व्रत-त्योहार कैलेंडर: बुद्ध पूर्णिमा से शनि जयंती तक, जानिए तिथियां, महत्व और पूजा मुहूर्त"