img

बीएसएनएल 5जी स्मार्टफोन : जब से रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं, बीएसएनएल की लॉटरी लग गई है। टेलीकॉम सेक्टर में बीएसएनएल काफी लोकप्रिय है। इस समय बीएसएनएल के सस्ते रिचार्ज प्लान, 4जी नेटवर्क और 5जी नेटवर्क की खूब चर्चा हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर बीएसएनएल के 5जी फोन की भी चर्चा शुरू हो गई है।

आपको बता दें कि प्राइवेट कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद बीएसएनएल लगातार नए ऑफर ला रहा है। बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में भी 3 जुलाई के बाद से अचानक बढ़ोतरी देखी गई है, जो कई सालों में पहली बार है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ खबरें भी देखने को मिलीं जिसमें यह सामने आ रहा है कि अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए 5G स्मार्टफोन ला रही है। अब इस मामले में बीएसएनएल इंडिया की ओर से एक ट्वीट शेयर कर जानकारी दी गई है.

सोशल मीडिया की दुनिया में कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। कई बार वायरल खबरें सच होती हैं तो कई बार जनता से किए गए वादे गलत साबित होते हैं. इस समय सोशल मीडिया पर बीएसएनएल के 5जी स्मार्टफोन के लॉन्च की खबरें तेजी से सामने आ रही हैं। बीएसएनएल को लेकर खबर फैल रही है कि कंपनी जल्द ही अपना 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

बीएसएनएल के 200 मेगापिक्सल वाले फोन की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इतना ही नहीं, वायरल खबर में यह भी दावा किया जा रहा है कि बीएसएनएल टाटा कंपनी के साथ मिलकर अपना 5G स्मार्टफोन तैयार कर रहा है और इसमें 7000mAh की बैटरी मिलेगी।

बीएसएनएल के 5जी स्मार्टफोन को लेकर आ रही खबरों पर अब कंपनी ने खुद ट्वीट कर बड़ी जानकारी दी है। इस मामले में बीएसएनएल इंडिया की ओर से एक ट्वीट शेयर कर ग्राहकों को बताया गया है कि 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की खबर पूरी तरह से फर्जी है। कंपनी ने कहा कि इस तरह के पोस्ट कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है.

कंपनी ने अपने फैंस और ग्राहकों को भी अलर्ट किया है. बीएसएनएल ने कहा कि अगर कोई आपसे 5जी स्मार्टफोन के नाम पर पैसे ले रहा है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपको बता दें कि इस समय बीएसएनएल काफी चर्चा में है। महंगे प्लान से बचने के लिए लोग अब बीएसएनएल की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। देशभर के कई राज्यों में बीएसएनएल यूजर्स की संख्या लाखों में हो गई है।


Read More: रोहित शर्मा का जीवन परिचय: संघर्ष, समर्पण और सफलता की अद्भुत कहानी