राजस्थान की राजधानी जयपुर में करीब 14 महीने पहले अगवा हुए बच्चे को पुलिस ने ढूंढ लिया. तभी एक अनोखा नजारा देखने को मिला. मासूम बच्चा किडनैपर से लिपट गया और जोर-जोर से रोने लगा. इसके बाद आरोपी की आंखों में आंसू आ गए.
दरअसल, जयपुर पुलिस स्टेशन का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मासूम बच्चा अपहरण के आरोपी से चिपक जाता है और जोर-जोर से रोने लगता है और जाने से मना कर देता है. बच्चे को रोता देख आरोपी की आंखों से आंसू बहने लगे.
बच्चा 14 महीने तक किडनैपर की कैद में रहा
यह देख पुलिसकर्मियों ने जबरन बच्चे को आरोपियों से छुड़ाकर उसकी मां को सौंप दिया, लेकिन बच्चा फिर भी रोता रहा. आपको बता दें कि आरोपी अपहरणकर्ता ने इस बच्चे का अपहरण कर लिया और उसे 14 महीने तक कैद में रखा. रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश पुलिस के निलंबित हेड कांस्टेबल तनुज चाहर के रूप में हुई है. हाल ही में जयपुर पुलिस ने उसे अलीगढ से गिरफ्तार किया था. जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने दाढ़ी-मूंछ बढ़ाकर और भगवा वस्त्र पहनकर साधु का भेष धारण कर लिया।
बच्चा किडनैपर के गले से चिपक कर रोने लगा
इन्हीं आरोपियों ने पिछले साल 14 जून को जयपुर के सांगानेर से पृथ्वी उर्फ कुक्कू का अपहरण कर लिया था. उस समय वह केवल 11 महीने का था। जब पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से बच्चे को मुक्त कराया तो बच्चा छूटने को तैयार नहीं था. थाने में किडनैपर से बिछड़ने के बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा और बार-बार आरोपी से लिपट गया. यह देख अपहरणकर्ता के अलावा पुलिसवालों की भी आंखें नम हो गईं. पुलिसवालों ने रोते हुए बच्चे को थाने के बाहर खड़ी उसकी मां की गोद में सौंप दिया, लेकिन बच्चा लगातार किडनैपर को रोता रहा.
Read More: रोहित शर्मा का जीवन परिचय: संघर्ष, समर्पण और सफलता की अद्भुत कहानी
Share



