अंगूर एक ऐसा फल है जिसे ज्यादातर लोग पसंद करते हैं और महत्व देते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. हरे अंगूरों के अलावा काले अंगूर भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। काले अंगूर में विटामिन सी, ए, बी-6, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका नियमित सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आइए आज हम आपको काले अंगूर के सेवन से होने वाले कुछ अन्य फायदों के बारे में बताते हैं।
ब्लड शुगर रखता है कंट्रोल- डायबिटीज के मरीजों के लिए काले अंगूर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीडायबिटिक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक रसायन पाया जाता है जिसमें एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं। यह रसायन शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ने से रोकता है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित हैं तो डॉक्टर की सलाह पर काले अंगूर का सेवन कर सकते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाता है- काले अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। काले अंगूर का सेवन करने से हड्डियों के दर्द से भी राहत मिलती है।
इम्यूनिटी होगी मजबूत- इसके सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. काले अंगूर में विटामिन सी के अलावा कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से कई तरह के संक्रमण से बचा जा सकता है।
कैंसर से बचाता है- काले अंगूर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव में भी फायदेमंद माने जाते हैं। अंगूर के छिलके में रेस्वेराट्रोल नामक रसायन होता है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है, क्योंकि रेस्वेराट्रोल में कैंसर रोधी गुण होते हैं, इसके सेवन से प्रोस्टेट, स्तन, फेफड़े और पेट के कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
दिल स्वस्थ - इसका सेवन करने से दिल भी स्वस्थ रहता है। इसमें पोटेशियम और साइटोकिन्स जैसे तत्व होते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। काले अंगूरों में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
आंखों के लिए फायदेमंद- काले अंगूर आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी उम्र संबंधी समस्याओं से बचाता है।
Read More: विटामिन C की कमी के लक्षण और इलाज: जानिए थकान, कमजोरी और स्कर्वी से कैसे करें बचाव"
Share



