मारुति सुजुकी नेक्सा डीलरशिप : मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में अपने कारोबार को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए मारुति सुजुकी अब अपनी ग्रैंड विटारा और बलेनो जैसी गाड़ियों को उन छोटे शहरों में ले जा रही है जहां अब तक ये कारें पहुंच से बाहर थीं। इसके लिए मारुति टियर-2 और टियर-3 शहरों में एक नए तरह का शोरूम स्थापित कर रही है, जिसे ऑटोमेकर ने नेक्सा स्टूडियोज नाम दिया है। इस नए शोरूम के साथ मारुति अब छोटे शहरों में अपनी पकड़ मजबूत करने और भारतीय बाजार में अपने कारोबार का विस्तार करने जा रही है।
मारुति अब अपना नया शोरूम नेक्सा स्टूडियो लॉन्च करेगी।
मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी मार्केटिंग एंड सेल्स पार्थो बनर्जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान नेक्सा स्टूडियो के बारे में बताया। पार्थो बनर्जी ने कहा कि नेक्सा स्टूडियो नेक्सा शोरूम से छोटे हैं। लेकिन फिर भी इसमें सर्विस और स्पेयर पार्ट्स रखने के लिए पर्याप्त जगह है। इसके साथ ही इस स्टूडियो में दो कारों को ऑन डिस्प्ले यानी ऑन ले डिस्प्ले भी रखा जा सकता है।
इस डीलरशिप की सभी कारों को मारुति के इस नेक्सा स्टूडियो में बिक्री के लिए लाया जा सकता है। इसमें मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, बलेनो, जिम्नी और इग्निस जैसे कई मॉडल शामिल हो सकते हैं। साथ ही इन कारों को स्टूडियो से खरीदकर आप स्टैंडर्ड नेक्सा आउटलेट जैसा ही अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
मारुति अपनी कारों की बिक्री बढ़ाएगी
नेक्सा की 37 प्रतिशत बिक्री इन टियर-2 और टियर-3 शहरों से आती है। नेक्सा की योजना इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 100 और नेक्सा आउटलेट खोलने की है। पहले लोगों को कार खरीदने के लिए नेक्सा शोरूम तक पहुंचने के लिए 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। लेकिन अब छोटे शहरों में भी इन स्टूडियो के खुलने से लोगों को सुविधा मिलेगी.
500वां नेक्सा आउटलेट खुला
मारुति इंडिया ने हाल ही में 500वें नेक्सा आउटलेट का उद्घाटन किया है। मारुति सुजुकी के पूरे सेल नेटवर्क की बात करें तो एरेना, नेक्सा और कमर्शियल समेत कुल 3,925 आउटलेट खोले गए हैं, जो 2,577 शहरों और कस्बों में स्थित हैं। मारुति की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 5.61 लाख गाड़ियां बेचीं, जो कि पिछले वित्त वर्ष से 54 फीसदी ज्यादा है।
Read More: रोहित शर्मा का जीवन परिचय: संघर्ष, समर्पण और सफलता की अद्भुत कहानी
Share



