दिल्ली का मौसम तेजी से गर्म होता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में तापमान के और बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। जहां दिन की तपिश लोगों को बेहाल कर सकती है, वहीं प्रदूषण से फिलहाल कुछ राहत है।
दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ न्यूनतम तापमान
रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। यह तापमान पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा रहा। इससे पहले, 2022 में 26.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। राजधानी में आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत से घटकर 38 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे उमस का असर और बढ़ गया।
21 अप्रैल का पूर्वानुमान: बादल तो होंगे, राहत नहीं
सोमवार यानी 21 अप्रैल को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान: लगभग 40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: लगभग 25 डिग्री सेल्सियस
हालांकि बादलों की मौजूदगी के बावजूद मौसम में गर्मी से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है।
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और गर्मी लगातार बढ़ेगी।
26 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।
न्यूनतम तापमान भी 25-26 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
यह बढ़ती गर्मी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए असहज स्थिति बना सकती है।
प्रदूषण के मोर्चे पर राहत की खबर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार रविवार शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 140 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
AQI श्रेणी का पैमाना:
0-50: अच्छा
51-100: संतोषजनक
101-200: मध्यम
201-300: खराब
301-400: बहुत खराब
401-500: गंभीर
फिलहाल, प्रदूषण के स्तर में कोई विशेष बढ़ोतरी के संकेत नहीं हैं।
Read More: रोहित शर्मा का जीवन परिचय: संघर्ष, समर्पण और सफलता की अद्भुत कहानी
Brijendra
Share



