कुछ लोगों का मानना है कि व्यायाम केवल सुबह के समय ही करना चाहिए। सुबह-सुबह व्यायाम करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन हम आपको बता दें कि आप शाम के समय व्यायाम करके खुद को फिट और स्वस्थ रख सकते हैं। आइए जानते हैं शाम के समय व्यायाम करने के फायदों के बारे में…

शाम के समय व्यायाम करना एक बेहतर विकल्प है। इस दौरान आपको काफी समय मिलता है. अब आपको ऑफिस जाने या अन्य काम करने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आपको एक्सरसाइज का पूरा फायदा मिलता है।

जब आप सुबह व्यायाम करते हैं तो आपके शरीर को वार्मअप यानी सक्रिय करने की जरूरत होती है। नींद से जागने के बाद शरीर का पूरा ऊर्जा स्तर कम हो जाता है। लेकिन अगर आप शाम को व्यायाम करते हैं तो वार्मअप करने की कोई जरूरत नहीं है। इससे आप बेहतर व्यायाम कर पाते हैं। शरीर में ताकत भी बनी रहती है।

व्यायाम का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह आपके तनाव को दूर करेगा। आजकल ज्यादातर लोग अपनी व्यस्त जीवनशैली में तनाव के शिकार हैं। शाम के समय व्यायाम करने से दिन भर की थकान और तनाव दूर रहता है। व्यायाम तनाव हार्मोन को कम करता है। यह आपको अधिक आराम महसूस कराता है।

अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती तो शाम को व्यायाम करें। इससे न सिर्फ आपकी सेहत को फायदा होगा बल्कि आपकी नींद भी बेहतर होगी। अगर आप शाम को व्यायाम करते हैं तो मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ ही शाम को वर्कआउट करने से तनाव भी कम होता है।
Read More: विटामिन C की कमी के लक्षण और इलाज: जानिए थकान, कमजोरी और स्कर्वी से कैसे करें बचाव"
Brijendra
Share



