img

Health : अगर आप अपने शरीर को अंदर से साफ करना चाहते हैं, तो डिटॉक्स जूस एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। ये न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं, बल्कि पाचन तंत्र पर भी ज्यादा बोझ नहीं डालते। आसान से पचने वाले ये ड्रिंक्स शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल जूस के बारे में बताएंगे जो वजन घटाने में भी कारगर हैं। हां, अगर आप किसी हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो इन्हें शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

1. सफेद कद्दू (पेठा) का जूस

सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास सफेद कद्दू का जूस पीना शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने का बेहतरीन तरीका है। इसे सफेद पेठा या ऐश गार्ड जूस भी कहा जाता है। इसका कोई खास स्वाद नहीं होता, लेकिन इसके फायदे लाजवाब हैं। इसे पीने के बाद कम से कम दो घंटे तक कुछ न खाएं ताकि इसका असर पूरी तरह हो सके।

2. मिक्स वेजिटेबल जूस

सब्जियों से बना जूस शरीर को शुद्ध करता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं और स्किन को भी हेल्दी बनाते हैं। आप चुकंदर, पालक, गाजर, खीरा, टमाटर जैसी सब्जियों से बना फ्रेश जूस पी सकते हैं। चाहें तो स्वाद और फायदे बढ़ाने के लिए थोड़ा अदरक भी मिला लें। ध्यान रहे, जूस को धीरे-धीरे पिएं और पीने के बाद 1-2 घंटे तक कुछ न खाएं।

3. नारियल पानी

नारियल पानी शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। ये न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि अंदर जमा विषैले तत्वों को भी बाहर निकालता है। हफ्ते में एक दिन केवल नारियल पानी पर रहना, शरीर को रीसेट करने जैसा असर करता है। इससे पाचन तंत्र को आराम भी मिलता है और स्किन में निखार भी आता है।

नोट: ऊपर दिए गए सभी उपाय तभी अपनाएं जब आप पूरी तरह स्वस्थ हों। अगर कोई मेडिकल कंडीशन है, तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। डिटॉक्स ड्रिंक्स सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर की सफाई और त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं।


Read More: विटामिन C की कमी के लक्षण और इलाज: जानिए थकान, कमजोरी और स्कर्वी से कैसे करें बचाव"