China's offer to employees : चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 70 करोड़ रुपये (11 मिलियन डॉलर) का वार्षिक बोनस देने का अनोखा तरीका अपनाया। लेकिन इसमें एक अजीब शर्त भी थी—कर्मचारियों को सिर्फ 15 मिनट दिए गए, और वे जितना पैसा गिन पाएंगे, उतना ही बोनस मिलेगा।
हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी का अनोखा बोनस सिस्टम
इस अनोखी पहल को चीन की हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी लिमिटेड ने अंजाम दिया। कंपनी ने कर्मचारियों के सामने एक लंबी टेबल पर 70 करोड़ रुपये रखे और उन्हें यह मौका दिया कि वे 15 मिनट में जितना पैसा गिन सकते हैं, उतना बोनस के रूप में ले सकते हैं।
इस अनोखे बोनस वितरण का वीडियो सबसे पहले चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डॉयिन और वीबो पर शेयर किया गया। देखते ही देखते यह वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया।
कैसे हुआ यह अनोखा बोनस वितरण?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल मेज पर ढेरों नोट बिखरे पड़े हैं। कंपनी के कर्मचारी इस टेबल के चारों ओर खड़े होकर तेजी से पैसे गिन रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कर्मचारी ने दिए गए 15 मिनट के समय में 100,000 युआन (लगभग 12.07 लाख रुपये) इकट्ठा कर लिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था:
"हेनान कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए वार्षिक बोनस पर 11 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च कर रही है। सभी कर्मचारी अपनी इच्छानुसार बोनस घर ले जा सकते हैं।"
सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों को यह आइडिया प्रेरणादायक और मजेदार लगा, जबकि कुछ ने इसकी आलोचना की।
- एक यूजर ने लिखा, "यह सचमुच प्रेरणादायक और शानदार तरीका है कर्मचारियों को बोनस देने का!"
- दूसरे यूजर ने मजाक किया, "काश मेरी कंपनी में भी ऐसा होता, मैं कागजी कार्रवाई छोड़कर नोट गिनने लगूं!"
- एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया, "कंपनी को यह पैसा सीधे कर्मचारियों के खाते में जमा करना चाहिए था, यह तरीका अपमानजनक लगता है।"
पहले भी कर चुकी है ऐसा
हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी के लिए यह पहली बार नहीं है जब उसने बोनस देने का अनोखा तरीका अपनाया है। साल 2023 में भी, कंपनी ने अपने वार्षिक रात्रिभोज के दौरान भारी मात्रा में नकद बोनस बांटा था।
Read More: रोहित शर्मा का जीवन परिचय: संघर्ष, समर्पण और सफलता की अद्भुत कहानी
Brijendra
Share



