भारतीय रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने वाली कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजे कंपनी के लिए निराशाजनक साबित हुए हैं।
RVNL का शुद्ध मुनाफा 13% घटकर 311.58 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 358.57 करोड़ रुपये था। साथ ही, कंपनी की कुल आय भी घटी है। दिसंबर तिमाही में RVNL की आमदनी 4,567.4 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 4,689.3 करोड़ रुपये थी। यानी इसमें 2.6% की गिरावट दर्ज की गई है।
EBITDA में भी गिरावट, मार्जिन लगभग स्थिर
RVNL का EBITDA (आय से जुड़े परिचालन लाभ) भी प्रभावित हुआ है। इस तिमाही में यह 239.4 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 249 करोड़ रुपये था। यानी इसमें 3.9% की गिरावट देखी गई। हालांकि, EBITDA मार्जिन 5.3% से हल्की गिरावट के साथ 5.2% पर स्थिर बना हुआ है।
RVNL भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी पीएसयू है, जो रेलवे के बुनियादी ढांचे के निर्माण का कार्य करती है।
शेयर बाजार में गिरावट, लेकिन सालभर में हुआ अच्छा मुनाफा
RVNL ने अपने तिमाही नतीजे शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किए, लेकिन इससे पहले ही इसके शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 5.58% गिरकर 358.15 रुपये पर बंद हुए। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों ने 38.07% की तेजी भी दिखाई है।
RVNL के इन कमजोर नतीजों का असर आने वाले दिनों में इसके शेयर पर देखने को मिल सकता है। निवेशकों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि कंपनी आगे इस स्थिति से कैसे उबरती है।
Read More: बजाज फाइनेंस ने किया ट्रिपल सरप्राइज: बोनस, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का ऐलान, शेयर 5% टूटा"
Brijendra
Share



