img

1 जून 2024 से नया नियम: हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बड़े बदलाव होते हैं। अब मई का महीना खत्म होने को है. कुछ ही दिनों में जून का महीना शुरू हो जाएगा. 1 जून से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. ये बदलाव गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकिंग नियमों तक शामिल हैं। इन सभी बदलावों से अवगत होना आपके लिए जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि 1 जून से क्या बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।

LPG सिलेंडर

देश में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बदलती हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमत ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तय करती हैं। कंपनियों ने 14 किलो के घरेलू और 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय कर दिए हैं। इसके साथ ही सीएनजी और पीएनजी की कीमतें भी तय कर दी गई हैं. ऐसे में 1 जून को गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 1 जून को गैस सिलेंडर के दाम तय करेंगी.

Aadhar card update

UIDAI ने आधार कार्ड को फ्री अपडेट करने की तारीख 14 जून तक बढ़ा दी है. आधार धारक आसानी से आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, ऑफलाइन अपडेट यानी आधार केंद्र पर जाने पर प्रति अपडेट 50 रुपये का चार्ज देना होगा।

वाहन चलाने के नियम

देश में ड्राइविंग की उम्र 18 साल है. 18 साल से कम उम्र का नाबालिग अगर वाहन चलाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कोई नाबालिग वाहन चलाता पकड़ा गया तो उसे 25 हजार रुपये तक जुर्माना देना होगा. इसके अलावा नाबालिग को 25 साल की उम्र तक लाइसेंस नहीं मिलेगा.

1 जून से देश में ट्रैफिक नियम भी बदले जा रहे हैं. नए ड्राइविंग लाइसेंस नियम जून से लागू होंगे. अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।

जून में 10 दिन बंद रहेंगे Bank

भारतीय रिजर्व बैंक ने जून महीने के लिए बैंक छुट्टियों की सूची की घोषणा कर दी है। अगले महीने बैंकों में 10 दिन की छुट्टी रहेगी. साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक 6 दिन बंद रहेंगे।   


Read More: बजाज फाइनेंस ने किया ट्रिपल सरप्राइज: बोनस, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का ऐलान, शेयर 5% टूटा"