Gym Age Limit : आजकल किशोरों में फिटनेस का क्रेज बढ़ता जा रहा है। सिक्स पैक्स, एब्स, मसल्स और बॉडी बनाने के लिए वे घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। जीरो फिगर और स्लिम लुक पाने के लिए सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी दीवानी हैं। इसलिए वे कम उम्र में ही जिम जाना शुरू कर देते हैं, जो उनके लिए खतरनाक हो सकता है। कम उम्र में जिम जाने से स्वास्थ्य पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि सही उम्र में जिम शुरू किया जाए, ताकि इसका पूरा फायदा मिल सके। ऐसे में जानिए जिम जाने की सही उम्र क्या है...
किस उम्र में जिम जाना चाहिए-
विशेषज्ञों के मुताबिक जिम जाने की सही उम्र व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास पर निर्भर करती है। आमतौर पर 16-18 साल की उम्र तक जिम जाना सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इस उम्र तक शरीर लगभग पूरा हो जाता है और वेट ट्रेनिंग जैसे वर्कआउट के लिए तैयार हो जाता है।
सही उम्र में जिम जाने के क्या फायदे हैं -
1. सही उम्र में जिम जाने से मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है, स्टेमिना बढ़ता है और वजन नियंत्रित रहता है।
2. व्यायाम से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव और अवसाद को कम करने में मदद करता है।
3. जिम जाने से अनुशासन और दिनचर्या बनती है, जिससे स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आसान हो जाता है।
4. नियमित व्यायाम से हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
5. जिम जाने से फिटनेस बेहतर होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
जिम जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
1. जिम में वर्कआउट किसी प्रशिक्षित ट्रेनर की देखरेख में ही करना चाहिए।
2. वर्कआउट के साथ-साथ संतुलित आहार भी बहुत जरूरी है।
3. जिम जाकर वर्कआउट करने के बाद शरीर को आराम देना चाहिए ताकि टूटी हुई मांसपेशियों को ठीक होने का समय मिल सके।
4. जिम जाने के लिए सही उम्र और सही मार्गदर्शन बहुत जरूरी है।
Read More: विटामिन C की कमी के लक्षण और इलाज: जानिए थकान, कमजोरी और स्कर्वी से कैसे करें बचाव"
Share



