भारतीय रेलवे का टिकट बुकिंग ऐप और वेबसाइट एक बार फिर डाउन हो गई है। इस महीने में यह तीसरी बार है जब आईआरसीटीसी बंद है और लोगों को टिकट बुक करने में दिक्कत हो रही है। तत्काल टिकट बुकिंग के समय आईआरसीटीसी डाउन हो गया है और इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, सुबह 10:12 बजे आईआरसीटीसी वेबसाइट के डाउन होने की लगभग 1,500 रिपोर्टें प्राप्त हुईं। ये रिपोर्टें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत देश के कई शहरों से मिलीं.

सोशल मीडिया पर लोग आईआरसीटीसी के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। तत्काल बुकिंग के दौरान एक यूजर ने लिखा कि ये बकवास है. रीलोड पर क्लिक करने पर इनेबल टू परफॉर्म ट्रांजैक्शन दिख रहा है. आईआरसीटीसी एक बार फिर बंद हो गया है.

एक अन्य यूजर ने लिखा कि आईआरसीटीसी ऐप और वेबसाइट दोनों क्रैश हो गए हैं। कैप्चा सर्वर क्रैश हो गया है. उन्हें कैप्चा 2.0 को छोड़कर क्लाउड पर स्थानांतरित हो जाना चाहिए। इस यूजर ने रेल मंत्री को टैग करते हुए लिखा कि अगर आप लोग आईआरसीटीसी नहीं चला सकते तो इसे विशेषज्ञों और पेशेवरों पर छोड़ दें। किसी को तो इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी.'

इस महीने भारतीय रेलवे में यह तीसरी बड़ी खराबी है। इससे पहले 9 दिसंबर को मरम्मत के कारण ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म एक घंटे के लिए और 26 दिसंबर को भी रखरखाव गतिविधियों के कारण लंबे समय तक बंद रहा था। इस दौरान भी तत्काल टिकट बुक कराने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।

आईआरसीटीसी ने अपनी एक एडवाइजरी में कहा कि जो लोग अपना टिकट कैंसिल करना चाहते हैं, वे कस्टमर केयर पर कॉल करके ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा वे टिकट डिपॉजिट रिसीट (टीडीआर) के लिए ईमेल कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने संपर्क नंबर 14646, 08044647999, 08035734999 प्रदान किए। टिकट संबंधी समस्याओं के लिए [email protected] पर मेल भेजा जा सकता है।
Read More: बजाज फाइनेंस ने किया ट्रिपल सरप्राइज: बोनस, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का ऐलान, शेयर 5% टूटा"
Brijendra
Share



