
बहुत से लोग वजन कम करने या नियंत्रित करने के लिए अपने पसंदीदा खाने-पीने की चीजों से दूरी बना लेते हैं। खासकर आइसक्रीम, पास्ता और केले जैसी चीजों को पूरी तरह से छोड़ देते हैं। लेकिन क्या सच में वजन कम करने के लिए इन चीजों से दूरी बनानी जरूरी है?
खाद्य वैज्ञानिक नताली अलिब्रांडी का कहना है कि आपको किसी भी चीज़ को खाने से परहेज करने की जरूरत नहीं है, बस सही समय पर खाने का ध्यान रखना चाहिए। सही समय पर खाया गया भोजन न सिर्फ आपके स्वास्थ्य को बनाए रखता है, बल्कि वजन बढ़ने से भी रोकता है। आइए जानते हैं कि कौन-सी चीज़ किस समय खाने से ज्यादा फायदेमंद होती है।
सुबह 6:30 बजे – आइसक्रीम खाने का सही समय
आइसक्रीम ज्यादातर लोग दोपहर या रात में खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप इसे सही समय पर खाएंगे, तो वजन नहीं बढ़ेगा। नताली अलिब्रांडी के अनुसार, सुबह 6:30 बजे आइसक्रीम खाने से इसका स्वाद तो बरकरार रहता ही है, साथ ही यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित नहीं करती। इससे वजन बढ़ने की संभावना भी कम हो जाती है।
मध्य-सुबह (सुबह 9:00 से 10:00) – कॉफी पीने का सबसे सही समय
सुबह उठते ही कॉफी पीना कई लोगों की आदत होती है, लेकिन यह सेहत के लिए सही नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार, सुबह उठते ही कॉफी पीने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे तनाव और थकान महसूस हो सकती है।
कॉफी पीने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह 9:00 से 10:00 बजे के बीच का होता है। इस समय शरीर को एक एनर्जी बूस्ट की जरूरत होती है और कॉफी इसे पूरा कर सकती है।
सुबह 11:00 बजे – चॉकलेट खाने से वजन कम होता है!
यह सुनकर अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है! स्पेन में हुए एक अध्ययन के अनुसार, जो महिलाएं सुबह 100 ग्राम चॉकलेट खाती हैं, उनकी शरीर की चर्बी तेजी से घटती है और ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है।
चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है। लेकिन ध्यान रखें कि डार्क चॉकलेट का ही सेवन करें, क्योंकि इसमें कम चीनी होती है और यह स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद होती है।
सुबह 9:30 बजे – अच्छी नींद के लिए कीवी खाएं
अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो कीवी फल आपके लिए रामबाण इलाज साबित हो सकता है। एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग सोने से पहले 2 कीवी खाते हैं, वे जल्दी और बेहतर नींद लेते हैं।
इसका कारण यह है कि कीवी में सेरोटोनिन नामक तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में मेलाटोनिन (नींद लाने वाला हार्मोन) के स्तर को बढ़ाता है। अगर आपको अच्छी नींद चाहिए, तो कीवी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
दोपहर 12:00 बजे – सूप पीने का सही समय
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो दोपहर 12 बजे लंच से पहले एक कटोरी सूप पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है।
एक रिसर्च के मुताबिक, जो लोग अपने मुख्य भोजन से पहले सूप पीते हैं, वे औसतन 20% कम कैलोरी का सेवन करते हैं। इससे पेट जल्दी भर जाता है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।
शाम 5:30 बजे – केला खाने का सबसे अच्छा समय
केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसे खाने का सही समय जानना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, शाम 5:30 बजे केला खाना सबसे सही रहता है।
इस समय केला खाने से शरीर में मौजूद तनाव हार्मोन (कॉर्टिसोल) का स्तर कम होता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा, केले में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करते हैं और सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे मूड भी अच्छा रहता है।