img

Health Tips : अश्वगंधा एक जानी-मानी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे वर्षों से भारतीय चिकित्सा पद्धति में शरीर और मन की सेहत सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। खास बात यह है कि अगर इसे हर रात सोने से पहले गर्म दूध के साथ लिया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। यह संयोजन न केवल शरीर को ताकत और ऊर्जा देता है, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। आइए विस्तार से जानते हैं, अश्वगंधा और दूध साथ पीने के प्रमुख फायदे।

1. सहनशक्ति और ऊर्जा में वृद्धि
रोज रात को सोने से पहले अश्वगंधा पाउडर को गर्म दूध के साथ लेने से शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है। यह उन लोगों के लिए खासतौर पर लाभकारी है जो दिनभर की भागदौड़ में थक जाते हैं या जिनकी मांसपेशियों में जल्दी थकावट महसूस होती है। अश्वगंधा शरीर की सहनशक्ति को बेहतर बनाता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे भारी काम करने के बाद भी शरीर जल्दी थकता नहीं।

2. पुरुषों के लिए विशेष लाभ
आयुर्वेद में अश्वगंधा को पुरुषों की ताकत और प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर करने वाली जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है। इसका नियमित सेवन शुक्राणुओं की गुणवत्ता, उनकी संख्या और गतिशीलता को बेहतर करता है। यह विशेष रूप से उन पुरुषों के लिए लाभकारी है जो संतान प्राप्ति में कठिनाई का सामना कर रहे हैं या जिनमें यौन दुर्बलता की शिकायत है।

3. थकान और कमजोरी को करता है दूर
अगर कोई बीमारी के बाद कमजोरी या लगातार थकान महसूस कर रहा है, तो अश्वगंधा और दूध का यह संयोजन एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कोशिकाओं को फिर से ऊर्जावान बनाता है। इस तरह यह धीरे-धीरे शरीर को उसकी पुरानी स्थिति में लाने में मदद करता है।

4. पाचन शक्ति को करता है मजबूत
रात में अश्वगंधा के साथ दूध पीने से भूख बढ़ती है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। यह गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति खाना कम खाता है या पचाने में परेशानी महसूस करता है, तो यह उपाय उसके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।

5. तनाव, चिंता और नींद की समस्या में राहत
अश्वगंधा एक नैचुरल एडाप्टोजेन है, यानी यह शरीर को तनाव के अनुकूल ढालने में मदद करता है। जो लोग दिनभर की टेंशन या चिंता से घिरे रहते हैं, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद है। अश्वगंधा दिमाग को शांत करता है और मानसिक थकावट को कम करता है, जिससे अच्छी नींद आती है और अगला दिन तरोताजा महसूस होता है।

सेवन का तरीका
अश्वगंधा को लेने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा से एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा शहद या चीनी भी मिलाई जा सकती है। इस मिश्रण को सोने से ठीक पहले पीने से इसके अधिकतम लाभ मिलते हैं।


Read More: एक महीने तक रोज़ाना इलायची चबाने से मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे