जल्द ही साल 2025 शुरू होने वाला है. साल 2025 की शुरुआत से पहले ग्रहों का अनोखा संयोग बनने जा रहा है। भोग के देवता शुक्र और न्याय के देवता शनि कुंभ राशि में एक साथ विराजमान रहेंगे।

शनि और शुक्र की यह युति करीब एक महीने तक रहेगी। 28 दिसंबर को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां शनि पहले से ही मौजूद है। यह युति 28 जनवरी 2025 तक शनि की राशि में रहेगी। जिससे कई राशियों को फायदा हो सकता है।

शुक्र और शनि की यह युति मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकती है। मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। अगर आप लंबे समय से कोई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की कोशिश कर रहे हैं तो इस दौरान आपका काम बन सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और शुक्र ग्रह अनुकूल हैं। जिससे मकर राशि वालों को फायदा हो सकता है। इस संयोग के दौरान मकर राशि वालों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से लंबित प्रमोशन और स्थानांतरण के कार्य पूरे होंगे।

इस संयोग से कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा। दोनों ग्रह कुंभ राशि में युति कर रहे हैं। नई नौकरी से जुड़ने के योग हैं. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको बढ़िया डील मिल सकती है।
Read More: मई 2025 व्रत-त्योहार कैलेंडर: बुद्ध पूर्णिमा से शनि जयंती तक, जानिए तिथियां, महत्व और पूजा मुहूर्त"
Brijendra
Share



