Dhanteras 2024 Upay : धन, सुख और समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन किए गए उपाय बहुत लाभकारी माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से घर से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और धन का आगमन होता है।
पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01:15 बजे होगा. सनातन धर्म में तिथि की गणना सूर्योदय से की जाती है। ऐसे में धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा.
इस दिन को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा के जनक धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे।
जब भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से प्रकट हुए तो उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसी कारण से धन तेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है. धनतेरस के दिन धन-समृद्धि के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। इसमें नमक का उपाय बहुत कारगर माना जाता है। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में.
धनतेरस पर नमक के उपाय
धनतेरस के दिन नमक खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन नमक का नया पैकेट घर लेकर आएं। उस दिन हर चीज में नमक के नये पैकेट का ही प्रयोग करें। माना जाता है कि इससे घर में धन की वृद्धि होती है।
घर के पूर्व और उत्तर कोने में कांच के कटोरे में थोड़ा सा नमक रखें। मान्यता है कि धनतेरस के दिन ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है और धन के नए रास्ते खुलते हैं।
इस दिन खासतौर पर घर में नमक के पानी से ही पोंछा लगाना चाहिए। इससे घर से नकारात्मकता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
अगर पति-पत्नी के वैवाहिक रिश्ते में दरार आ रही है तो धनतेरस के दिन यह उपाय जरूर करना चाहिए। रात को अपने शयनकक्ष के कोने में सेंधा नमक या सफेद साबुत नमक का एक छोटा सा टुकड़ा रखकर सोएं। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।
शास्त्रों के अनुसार नमक शुक्र और चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए नमक को भूलकर भी लोहे या स्टील के बर्तन में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से चंद्रमा और शनि एक साथ मिलकर परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। नमक को कांच के बर्तन में रखना शुभ माना जाता है।
Read More: मई 2025 व्रत-त्योहार कैलेंडर: बुद्ध पूर्णिमा से शनि जयंती तक, जानिए तिथियां, महत्व और पूजा मुहूर्त"
Brijendra
Share



