img

Today Rashifal in Hindi : राशिफल तैयार करने में ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग की गणना का विशेष महत्व होता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के माध्यम से व्यक्ति अपने दिनभर के कार्यों की बेहतर योजना बना सकता है।

राशिफल में नौकरी, व्यापार, वित्त, पारिवारिक संबंधों, स्वास्थ्य और आने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं की जानकारी दी जाती है। आज का राशिफल पढ़कर आप जान सकते हैं कि आज आपके लिए कौन से अवसर उपलब्ध होंगे और किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों का 07 फरवरी 2025 का राशिफल।

वार्षिक राशिफल 2025

  • मेष राशिफल 2025
  • वृषभ राशिफल 2025
  • मिथुन राशिफल 2025
  • कर्क राशिफल 2025
  • सिंह राशिफल 2025
  • कन्या राशिफल 2025
  • तुला राशिफल 2025
  • वृश्चिक राशिफल 2025
  • धनु राशिफल 2025
  • मकर राशिफल 2025
  • कुंभ राशिफल 2025
  • मीन राशिफल 2025

आज का राशिफल (07 फरवरी 2025)

मेष (Aries) दैनिक राशिफल

आज सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। धन से जुड़ी लापरवाही न करें। पारिवारिक विवादों से तनाव बढ़ सकता है। अगर स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया, तो कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है।

वृषभ (Taurus) दैनिक राशिफल

आज आपको नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ डिनर या यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी, लेकिन बीती बातों को न छेड़ें।

मिथुन (Gemini) दैनिक राशिफल

आज का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं।

कर्क (Cancer) दैनिक राशिफल

लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शादी की बात पक्की हो सकती है। पिता से डांट सुननी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है।

सिंह (Leo) दैनिक राशिफल

आज व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी पर अंधा भरोसा न करें। समय का सदुपयोग करें, अन्यथा कार्यों में बाधा आ सकती है। परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। यात्रा टल सकती है।

कन्या (Virgo) दैनिक राशिफल

आज निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। बिजनेस में कुछ बदलाव करने से तरक्की होगी। संतान के भविष्य के लिए निवेश करने पर विचार करेंगे।

तुला (Libra) दैनिक राशिफल

आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर में नए मेहमान के आगमन की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर यात्रा करें। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

वृश्चिक (Scorpio) दैनिक राशिफल

आज किसी काम में जोखिम लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अनावश्यक खर्च से बचें। सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें।

धनु (Sagittarius) दैनिक राशिफल

संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने रहन-सहन में सुधार लाना होगा।

मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल

आज भाग्य आपका साथ देगा। किसी पुराने मित्र से मिलने की इच्छा पूरी होगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। बिजनेस में अटका हुआ धन मिलने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल

आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। आपके कामों से छवि निखरेगी। पार्ट-टाइम काम शुरू करने का विचार कर सकते हैं।

मीन (Pisces) दैनिक राशिफल

आज सेहत पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। महिला मित्रों से सतर्क रहें। कानूनी विवाद में जीत मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।