'मुन्नी बदनाम हुई' और 'चल छैया छैया' जैसे सुपरहिट आइटम सॉन्ग देने वालीं मलायका अरोड़ा अपने डांसिंग स्किल्स और फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा मलाइका अरोड़ा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस की पहली शादी सलमान खान के भाई अरबाज से हुई थी।
मलायका की शादी अरबाज खान से हुई थी
मलायका अरोड़ा और अरबाज खान ने 1998 में कम उम्र में शादी कर ली थी। दोनों एक बेटे अरहान के माता-पिता भी हैं। हालांकि, शादी के 20 साल बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया। उन्होंने शादी को बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके और 2017 में दोनों का तलाक हो गया।
मलायका और अरबाज की शादी और उसके बाद तलाक काफी सुर्खियों में रहा था।
अर्जुन कपूर से अफेयर
अरबाज से ब्रेकअप के बाद उन्होंने अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट किया, जो उनसे 11 साल छोटे थे। आपको बता दें कि मलायका अरोड़ा 50 साल की हैं और अर्जुन कपूर 39 साल के हैं। मलाइका और अर्जुन ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों ने पहले तो अपने रिश्ते को छुपाए रखा, लेकिन बाद में इंस्टा पर ऑफिशियल कर दिया। उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा बात नहीं की. लेकिन निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते थे. दोनों को एक साथ देखा गया.
लेकिन पिछले कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इस पर मलाइका और अर्जुन ने आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
इस शो में मलाइका नजर आई थीं
मलाइका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्मों में आइटम नंबर करती हैं। उन्होंने अनारकली डिस्को चली, छैया छैया, ढोलना, आप जैसा कोई, काल धमाल, माही वे जैसे गाने किए हैं। आखिरी बार उन्हें येक नंबर गाने में देखा गया था।
2022 में वह अपना शो मूविंग इन विद मलायका लेकर आईं। इसमें वह स्टैंडअप कॉमेडी करती भी नजर आईं। इसके अलावा वह एक टीवी डांस रियलिटी शो को जज करते हैं। मलाइका अपनी फिटनेस का भी खूब ख्याल रखती हैं। वह लगातार टीवी और फिल्मों में काम कर रही हैं.
Read More: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर बनीं चर्चा का विषय: 2025 में तबाही, 2043 तक इस्लामिक शासन का दावा"
Brijendra
Share



