
सेलेब्स किड्स नेम इन संस्कृत: आजकल स्टार किड्स के नाम बहुत खास होते हैं। दरअसल, बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों के ऐसे नाम रखने लगे हैं जिनका उनके लिए कुछ मतलब होता है। कई लोगों ने अपने बच्चों के नाम भी संस्कृत में रखे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों के लिए काफी यूनिक और मीनिंगफुल नाम रखते हैं जो काफी चर्चा में भी रहते हैं। कई सितारों ने अपने बच्चों के नाम संस्कृत में रखे हैं। आइए जानें किन सेलेब्स ने अपने बच्चों के नाम संस्कृत में रखे।

यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने हाल ही में एक बेटे का स्वागत किया है। इस जोड़े ने कल घोषणा की कि वे माता-पिता बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपनी लाडली के नाम का भी खुलासा किया.

आपको बता दें कि यामी और आदित्य ने अपने नवजात बेटे का नाम संस्कृत में रखा है। कपल के बेटे का नाम वेदाविद रखा गया है। यह एक संस्कृत शब्द है और इसका अर्थ है वेदों का ज्ञान जानने वाला।

इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नाम भी शामिल है. इस जोड़े ने अपनी बड़ी बेटी का नाम भी संस्कृत में रखा है।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट ने अपनी बच्ची का नाम वामिका रखा है। वामिका एक संस्कृत शब्द है और इसका अर्थ देवी दुर्गा का अवतार है।

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। यह नाम रणबीर की मां नीतू कपूर ने चुना था।

आलिया ने कहा कि उनकी बेटी राहा का संस्कृत में मतलब दिव्य पथ और कुल होता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मेरी का नाम भी संस्कृत से जुड़ा है। मालती वास्तव में एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है सुगंधित फूल।
Read More: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर बनीं चर्चा का विषय: 2025 में तबाही, 2043 तक इस्लामिक शासन का दावा"
Brijendra
Share



