

नेहा मर्दा वेट लॉस: टीवी शो 'बालिका वधू' में 'गहना बींदणी' बनकर लोगों का दिल जीतने वाली नेहा मर्दा ने प्रेग्नेंसी के कारण एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था, लेकिन अब लगता है कि एक्ट्रेस कमबैक करने जा रही हैं बहुत जल्द ही। दरअसल, बेटी के जन्म के डेढ़ साल बाद ही नेहा फैट टू फिट हो गई हैं। इसका सबूत उनका सोशल मीडिया अकाउंट दे रहा है.

नेहा मर्दा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह साइज जीरो में नजर आ रही थीं।

इन तस्वीरों में नेहा ब्लैक साड़ी पहने हुए काफी फिट नजर आ रही हैं और कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दे रही हैं।

इस फोटोशूट में नेहा मर्दा बेहद बोल्ड अंदाज में अपनी पतली कमर फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसे देखकर उनके फैंस के भी होश उड़ गए हैं.

नेहा ने अपने लुक को लाइट मेकअप और लूज कर्ल्स से पूरा किया। हर तस्वीर में एक्ट्रेस का अंदाज साफ नजर आ रहा है.

इन तस्वीरों को फैन्स के साथ शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'काली जादू की रात...' वहीं फैन्स भी एक्ट्रेस के लुक की तारीफें करते नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि नेहा मर्दा ने पिछले साल अप्रैल में एक बेटी को जन्म दिया था. शादी के 10 साल बाद नेहा मां बनीं।

नेहा मर्दा ने साल 2012 में आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी। जो एक बिजनेसमैन है.
Read More: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर बनीं चर्चा का विषय: 2025 में तबाही, 2043 तक इस्लामिक शासन का दावा"
Share



