हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा होना बहुत शुभ माना जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी होती है उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है, इसलिए लोग अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं और उसकी रोजाना पूजा करते हैं।
शास्त्रों के अनुसार भूलकर भी तुलसी के पौधे के पास झाड़ू नहीं रखना चाहिए क्योंकि झाड़ू का उपयोग घर की गंदगी साफ करने के लिए किया जाता है। तुलसी के पास झाड़ू रखना तुलसी जी का अपमान माना जाता है।
वास्तु के अनुसार तुलसी के पास भूलकर भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए इससे घर में दरिद्रता आने की संभावना रहती है। इसके अलावा घर में झगड़े भी बढ़ते हैं।
तुलसी के पास कुछ चीजें न रखने की सलाह दी जाती है। इन चीजों को अशुभ माना जाता है।
तुलसी के पत्तों को तोड़ने से पहले प्रणाम करें और फिर तोड़ें। -एकादशी, पूर्णिमा और रविवार के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें।
Read More: मई 2025 व्रत-त्योहार कैलेंडर: बुद्ध पूर्णिमा से शनि जयंती तक, जानिए तिथियां, महत्व और पूजा मुहूर्त"
Brijendra
Share



