img

भारत में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जहां आप छुट्टियों में घूमने जा सकते हैं

अगर आप कम बजट में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं और आपका बजट सिर्फ 5,000 रुपये तक है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आप कम खर्च में घूम सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ भी उठा सकते हैं। आइए जानते हैं भारत की पांच ऐसी मशहूर जगहों के बारे में जहां आप 5,000 रुपये में अद्भुत यात्रा कर सकते हैं 

हिमाचल प्रदेश में कसोल: कसोल हिमाचल प्रदेश का एक शांतिपूर्ण और बेहद खूबसूरत गांव है। यह स्थान हरी-भरी पहाड़ियों और साफ़ बहती पार्वती नदी के लिए प्रसिद्ध है। दिल्ली से कसोल तक का बस किराया लगभग 800-1000 रुपये है। यहां आप सस्ते होमस्टे और गेस्ट हाउस में 500-1000 रुपये प्रति रात में रुक सकते हैं। यहां खाने की कीमत भी कम है, आपको रोजाना सिर्फ 200-300 रुपये में खाना मिल सकता है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड: ऋषिकेश एक धार्मिक और योग केंद्र है, लेकिन यह रोमांच और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। दिल्ली से ऋषिकेश तक का बस किराया लगभग 500-700 रुपये है। यहां आपके लिए सस्ते गेस्ट हाउस और आश्रम के विकल्प उपलब्ध हैं, जिनका किराया प्रति रात 300-600 रुपये तक है। यहां गंगा नदी के तट पर योग और ध्यान का अनुभव करना एक बहुत ही खास अनुभव है।

राजस्थान में पुष्कर: पुष्कर राजस्थान का एक छोटा और बेहद खूबसूरत शहर है, जो ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर झील के लिए जाना जाता है। दिल्ली से अजमेर तक ट्रेन का किराया 300-500 रुपये है और फिर आप अजमेर से पुष्कर तक बस या टैक्सी ले सकते हैं। यहां सस्ते होटल और गेस्ट हाउस में 400-800 रुपए प्रति रात में रुका जा सकता है। यहां की रंग-बिरंगी सड़कें और शांत झील के नजारे बेहद खूबसूरत हैं। जो आपका मन मोह लेगा.

हिमाचल प्रदेश में मैक्लोडगंज: मैक्लोडगंज हिमाचल प्रदेश का एक और प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जो अपनी तिब्बती संस्कृति और मठों के लिए जाना जाता है। दिल्ली से धर्मशाला तक बस का किराया 600-800 रुपये है और फिर धर्मशाला से आप मैक्लोडगंज के लिए बस या टैक्सी ले सकते हैं। यहां सस्ते गेस्ट हाउस और होटलों में 500-1000 रुपये प्रति रात में रुका जा सकता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांतिपूर्ण माहौल बहुत आकर्षित करता है। यहां का माहौल आपकी यात्रा को यादगार बना देगा।

उत्तराखंड में नैनीताल: नैनीताल उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी नैनी झील और हरी-भरी घाटियों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। दिल्ली से नैनीताल का बस किराया लगभग 400-600 रुपये है। यहां सस्ते होटल और गेस्ट हाउस में 500-1000 रुपए प्रति रात में रुका जा सकता है। नौकायन, ट्रैकिंग और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए यह स्थान बहुत ही सुखद है।

Read More: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर बनीं चर्चा का विषय: 2025 में तबाही, 2043 तक इस्लामिक शासन का दावा"