Saturn Transit 2025 : ढाई साल बाद शनि ने बदली अपनी राशि, शनि गोचर 2025 में होने वाला है। शनि को एक राशि पर लौटने में लगभग 30 वर्ष लगते हैं। हम बताएंगे कि शनि का अगला गोचर कब होगा।

न्याय के देवता शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि ढाई वर्ष में एक बार गोचर करता है। साल 2023 में जनवरी महीने में शनि ने अपनी राशि बदली है.

शनि का अगला गोचर वर्ष 2025 में होगा। शनि इस समय अपनी स्वराशि कुंभ में स्थित हैं। शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि का गोचर शनिवार, 29 मार्च को रात्रि 11.01 बजे होगा।

शनि का गोचर इन 3 राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आइए जानते हैं शनि के गोचर से किन राशियों को बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

शनि के गोचर से कर्क राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलेगी। इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके भाग्य में वृद्धि होगी और आपकी किस्मत चमक सकती है। कारोबार का विस्तार हो सकता है. साथ ही लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी।

शनि के मीन राशि में गोचर से कन्या राशि के जातकों को सफलता मिल सकती है। व्यापार की बात करें तो कन्या राशि वालों को लाभ होगा। इस दौरान आप यात्रा भी कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

शनि के गोचर से तुला राशि वालों को लाभ हो सकता है। तुला राशि के जातकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत देखने को मिलेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से आपको सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका दबदबा रहेगा। शनि का गोचर नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा।
Read More: मई 2025 व्रत-त्योहार कैलेंडर: बुद्ध पूर्णिमा से शनि जयंती तक, जानिए तिथियां, महत्व और पूजा मुहूर्त"
Brijendra
Share



