img

Ekadashi 2025 list: हिंदू धर्म में एकादशी को सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से यह व्रत करता है उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। जो व्यक्ति एकादशी का व्रत करता है वह इस संसार के सभी सुखों को भोगकर मृत्यु के बाद स्वर्ग में स्थान पाता है।

ग्यारहवें दिन को एकादशी कहा जाता है। यह महीने में दो बार आता है. एक शुक्ल पक्ष के बाद और दूसरा कृष्ण पक्ष के बाद। पूर्णिमा के बाद की एकादशी को कृष्ण पक्ष की एकादशी और अमावस्या के बाद की एकादशी को शुक्ल पक्ष की एकादशी कहा जाता है। इस प्रकार वर्ष की 24 एकादशियों तिथियों को अलग-अलग नाम दिए गए हैं। प्रत्येक एकादशियों का अपना अलग महत्व होता है।

हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है। सभी व्रतों में से एकदशी व्रत का भी विशेष महत्व है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, एकादशी व्रत हर महीने में दो बार आता है, एक कृष्ण पक्ष में और एक बार शुक्ल पक्ष में। इस प्रकार एक वर्ष में 24 एकादशियाँ होती हैं।

एकादशी व्रत 2025

10 जनवरी 2025, शुक्रवार - पौष पूर्णिमा एकादशी
25 जनवरी 2025, शनिवार - षटतिला एकादशी
08 फरवरी 2025, शनिवार - जया एकादशी
24 फरवरी 2025, सोमवार - विजया एकादशी
10 मार्च 2025, सोमवार - आमलकी एकादशी
25 मार्च 2025, मंगलवार - पापमोचनी एकादशी
08 अप्रैल 2025, मंगलवार - कामदा एकादशी
24 अप्रैल 2025, गुरुवार - वरूथिनी एकादशी
08 मई 2025, गुरुवार - मोहिनी एकादशी
23 मई 2025, शुक्रवार - अपरा एकादशी
06 जून 2025, शुक्रवार - निर्जला एकादशी
21 जून 2025, शनिवार - योगिनी एकादशी
06 जुलाई 2025, रविवार - देवशयनी एकादशी
21 जुलाई 2025, सोमवार - कामिका एकादशी
05 अगस्त 2025, मंगलवार - श्रावण पुत्रदा एकादशी
19 अगस्त 2025, मंगलवार - अजा एकादशी
03 सितंबर 2025, बुधवार - परिवर्तिनी एकादशी
17 सितंबर 2025, बुधवार - इंदिरा एकादशी
03 अक्टूबर 2025, शुक्रवार - पापाकुंशा एकादशी
17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार - रामा एकादशी
02 नवंबर 2025, रविवार - देवउत्थान एकादशी
15 नवंबर 2025, शनिवार - उत्पन्ना एकादशी
01 दिसंबर 2025, सोमवार - मोक्षदा एकादशी
15 दिसंबर 2025, सोमवार - सफल एकादशी
30 दिसंबर 2025, मंगलवार - पौष पूर्णिमा एकादशी

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी जानकारी का समर्थन या पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।


Read More: मई 2025 व्रत-त्योहार कैलेंडर: बुद्ध पूर्णिमा से शनि जयंती तक, जानिए तिथियां, महत्व और पूजा मुहूर्त"