img

मेष राशि:- मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त पर जरूरतमंदों को गुड़, मूंगफली और तिल का दान करें। यह आपके जीवन में सुख और समृद्धि लाएगा

वृषभ राशि:- सूर्य देव की कृपा पाने के लिए वृषभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन दान जरूर करना चाहिए। इसके लिए सफेद वस्त्र, दही और तिल का दान करें। इससे इन लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और अगर कोई कानूनी समस्या आती है तो उससे भी छुटकारा मिल जाता है

मिथुन राशि:- मिथुन राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन आम की दाल, चावल और कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है और यह दान नौकरी और व्यवसाय के लिए शुभ होता है।

कर्क- इस दिन चावल, चांदी और सफेद तिल का दान करने से कर्क राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। रोजगार में बाधाएं दूर होती हैं। एक बात का ध्यान रखें कि दान शुभ समय पर करना सर्वोत्तम होता है

सिंह राशि:- सिंह राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन तांबा, गेहूं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में परेशानियां दूर होती हैं और चल रहे विवादों से छुटकारा मिलता है

कन्या राशि:- कन्या राशि वाले मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, कंबल और हरा वस्त्र दान करने से उनके जीवन में तनाव कम होता है। सुख-समृद्धि बढ़ती है। शुभ मुहूर्त में किसी जरूरतमंद या किन्नर को दान करने से विशेष फल मिलता है।

तुला राशि:- तुला राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदों को सफेद हीरे, चीनी और कंबल का दान करें। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ती है और जीवन में सुख-शांति आती है।

वृश्चिक: राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को अपने जीवन में खुशियां लाने के लिए मकर संक्रांति के दिन किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को मूंगा, लाल कपड़ा और तिल का दान करना चाहिए। नौकरी और करियर में प्रमोशन के लिए यह दान विशेष लाभकारी होता है।

धनु- मकर संक्रांति के दिन धनु राशि वालों को पीला कपड़ा, हल्दी और गुड़ का दान करना चाहिए. ऐसा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और धन की प्राप्ति होती है।

मकर- मकर संक्रांति के दिन मकर राशि वालों को सूर्य को प्रसन्न करने और जीवन में आशीर्वाद पाने के लिए काले कंबल, तेल और तिल का दान करना चाहिए। जिससे जीवन में धन की कमी नहीं रहती

कुंभ- परिवार में खुशियों के आगमन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुंभ राशि वालों को सूर्य को प्रसन्न करना और सूर्य की कृपा प्राप्त करना बहुत जरूरी है, मकर संक्रांति के दिन किया गया दान विशेष फल देता है। कुंभ राशि वालों को इस दिन काला कपड़ा, उड़द दाल, खिचड़ी और तिल का दान करना चाहिए।

मीन- मकर संक्रांति के दिन दान करने से सफलता मिलती है, मीन राशि वालों को इस दिन विशेष रूप से रेशमी वस्त्र, चने की दाल, चावल और तिल का दान करना चाहिए। इससे सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और हर क्षेत्र में विजय भी मिलती है।


Read More: मई 2025 व्रत-त्योहार कैलेंडर: बुद्ध पूर्णिमा से शनि जयंती तक, जानिए तिथियां, महत्व और पूजा मुहूर्त"