खेल रत्न पुरस्कार विजेता: युवा और खेल मंत्रालय ने उन एथलीटों की सूची की घोषणा की है जिन्हें खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मनु भाकर, डी गुकेश के अलावा प्रवीण कुमार को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी टीम के लिए अपनी कप्तानी में कांस्य पदक जीतने वाले हरमनप्रीत सिंह को भी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
समितियों की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को खेल रत्न देने का फैसला किया है। आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले उस समय विवाद हुआ था जब खेल रत्न पुरस्कार के लिए अनुशंसित एथलीटों की सूची में मनु भाकर का नाम शामिल नहीं था. हालांकि, बाद में मनु ने खुद माना कि उनसे गलती हुई होगी।
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में 2 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वह एक ही ओलंपिक में एकल स्पर्धाओं में दो अलग-अलग पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। उन्हीं खेलों में हरमनप्रीत सिंह ने अपनी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम के लिए कांस्य पदक जीता। भारत ने ओलंपिक में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता। जबकि कुछ हफ्ते पहले ही डी गुकेश शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने थे। उन्होंने महज 18 साल की उम्र में विश्व चैंपियन का खिताब हासिल किया।
Brijendra
Share



