महाकुंभ 2025 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. डीजीपी प्रशांत कुमार ने सोमवार को कहा कि अगले साल जनवरी में प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है. अंतरराष्ट्रीय, अंतरराज्यीय और जिला क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले तीर्थयात्रियों की जांच की जाएगी। मेला परिसर में चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है.
महाकुंभ मेला परिसर में सुरक्षा के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था पुलिसकर्मियों के हवाले की जा रही है. डीजीपी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि महाकुंभ के लिए कॉरिडोर का भी निर्माण किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान-ध्यान में कोई दिक्कत न हो.
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किये जायेंगे
काशी की तरह चित्रकूट और अयोध्या में राम मंदिर के साथ विंध्याचल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। सरकार ने आपात स्थिति के लिए 200 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदे हैं. इसके अलावा महाकुंभ में आपदा मोचन बल की भी तैनाती की जा रही है. स्थल पर अग्निशमन सेवा की भी व्यवस्था की जा रही है।
सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी
उन्होंने कहा कि जो लोग महाकुंभ के दौरान और प्रदेश में किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन पर भी नजर रखी जा रही है. पुलिस सभी सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है. शिक्षण संस्थानों के युवाओं को प्रशिक्षित कर मेला परिसर में डिजिटल योद्धा के रूप में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा मेला परिसर में सभी संबंधित विभागों के कैंप कार्यालय भी खोले जा रहे हैं।
जिससे आवश्यकता पड़ने पर मौके पर ही समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए हर जिले में साइबर थाने और साइबर डेस्क की स्थापना की जा रही है. लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है. साथ ही साइबर अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को देनी चाहिए, ताकि साइबर अपराधियों तक आसानी से पहुंचा जा सके. साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश भी मौजूद थे.
Read More: मई 2025 व्रत-त्योहार कैलेंडर: बुद्ध पूर्णिमा से शनि जयंती तक, जानिए तिथियां, महत्व और पूजा मुहूर्त"
Brijendra
Share



