Captain America Brave New World Box Office Collection Day 2 : वैलेंटाइन डे के मौके पर छावा के साथ एक और बड़ी फिल्म रिलीज हुई, जो खासतौर पर मार्वल की सुपरहीरो फिल्मों के प्रशंसकों के लिए बेहद खास है। कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड न केवल मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) का हिस्सा है, बल्कि इसकी आगामी फिल्मों की एक महत्वपूर्ण कड़ी भी है।
भारत में कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन ?
हालांकि, फिल्म को इंडिया में रिलीज के बाद पहले दिन कोई खास सफलता नहीं मिली। इसे खराब रिव्यूज नहीं मिले, लेकिन फिर भी विक्की कौशल की छावा के सामने एमसीयू का जादू फीका पड़ता दिखा। आइए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने कितनी कमाई की है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन – कैप्टन अमेरिका : ब्रेव न्यू वर्ल्ड
सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन 4.3 करोड़ रुपये की कमाई की। विभिन्न भाषाओं में इसके कलेक्शन का बंटवारा इस प्रकार रहा :
इंग्लिश वर्जन : 2.25 करोड़ रुपये
हिंदी डब : 1.5 करोड़ रुपये
तमिल : 35 लाख रुपये
तेलुगु : 20 लाख रुपये
दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अब तक सुबह 9:15 बजे तक 3.31 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस तरह कुल कलेक्शन अब तक 7.61 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
बॉलीवुड से मिल रही जबरदस्त टक्कर
फिल्म के भारत में अपेक्षाकृत कमजोर कलेक्शन का बड़ा कारण इसी के साथ रिलीज हुई विक्की कौशल की छावा है। छावा ने पहले दिन ही 33 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी और अब 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
हालांकि, अब वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है, जिससे यह संभावना है कि कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड को भी फायदा मिलेगा और दर्शकों का इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ सकता है।
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड के बारे में
इस फिल्म में फाल्कन को नया कैप्टन अमेरिका दिखाया गया है। एवेंजर्स : एंडगेम में स्टीव रोजर्स ने अपनी शील्ड देकर उसे यह ज़िम्मेदारी सौंपी थी। इस भूमिका को एंथनी मैकी ने निभाया है।
फिल्म में हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैरिसन फोर्ड भी नज़र आ रहे हैं, जो रेड हल्क की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में धीरे-धीरे उत्सुकता बढ़ रही है और देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूती से टिक पाती है।
Read More: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर बनीं चर्चा का विषय: 2025 में तबाही, 2043 तक इस्लामिक शासन का दावा"
Brijendra
Share



