नशे के लिए चंद्र ग्रह को जिम्मेदार माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति यानी पहले घर में चंद्रमा की स्थिति और छठे और ग्यारहवें घर के स्वामी की स्थिति और राहु का प्रभाव व्यक्ति को नशे की ओर ले जाता है।

किसी भी प्रकार की लत के लिए कुंडली में राहु जिम्मेदार होता है। राहु के बुरे प्रभाव से व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता है, सबसे पहले व्यक्ति धूम्रपान का आदी हो जाता है।

कुंडली में राहु और शुक्र का संबंध व्यक्ति को शराब और नशे का आदी बना सकता है। यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो आप नशीली दवाओं का सेवन करते हैं। यदि शुक्र को मजबूत और शुभ बना लिया जाए तो व्यक्ति नशे की लत से छुटकारा पा सकता है।

शनिवार के दिन शराब पीने और सिगरेट पीने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं, क्योंकि ये चीजें राक्षसों की मानी जाती हैं और शराब के सेवन से व्यक्ति की बुद्धि ख़राब हो सकती है। जिससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

गंदे और फटे कपड़े पहनने से शुक्र कमजोर होता है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गंदे और फटे कपड़े पहनने से दरिद्रता आती है, तरक्की में बाधा आती है, काम नहीं मिलता और सफलता नहीं मिलती. गुरु देव बृहस्पति की कृपा बनी रही।

कभी भी फटे कपड़े और गंदे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। गंदा शरीर रखने या गंदे कपड़े पहनने से शुक्र ग्रह खराब होता है। इसीलिए स्वच्छता को महत्व दिया गया है।
Read More: मई 2025 व्रत-त्योहार कैलेंडर: बुद्ध पूर्णिमा से शनि जयंती तक, जानिए तिथियां, महत्व और पूजा मुहूर्त"
Brijendra
Share



