भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपने फैंस के दिल जीत रहे हैं। इस बार वजह बना है एक खूबसूरत डांस वीडियो जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह स्टार कपल दुबई में एक इवेंट के दौरान डांस करते नजर आ रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का एक डांस ग्रुप के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज के जरिए शेयर किया गया है और देखते ही देखते वायरल हो गया है। फैंस इस जोड़ी की केमिस्ट्री और एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
जश्न मनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते विराट-अनुष्का
विराट और अनुष्का अक्सर एक-दूसरे की उपलब्धियों का खुलकर जश्न मनाते हैं। मार्च में जब भारतीय क्रिकेट टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, तो विराट ने स्टैंड में जाकर अनुष्का को गले लगाया था। यह पल भी कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
दिखी अकाय और वामिका की झलक?
वायरल वीडियो के अलावा एक और बात जिसने फैंस का ध्यान खींचा है, वो है कपल की बेटी वामिका और बेटे अकाय की संभावित झलक। रिपोर्ट्स की मानें तो इस इवेंट के दौरान विराट और अनुष्का के दोनों बच्चे भी मौजूद थे। हालांकि, वीडियो में बच्चे स्पष्ट रूप से नजर नहीं आते, लेकिन कुछ फोटोज में पीछे से बच्चों की झलक दिखाई दी है।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
फैंस ने कमेंट्स में लिखा –"ये कपल हमेशा दिल छू जाता है","विराट और अनुष्का की जोड़ी बेस्ट है","फैमिली मोमेंट्स को ऐसे सेलिब्रेट करना इंस्पायरिंग है"।
Read More: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर बनीं चर्चा का विषय: 2025 में तबाही, 2043 तक इस्लामिक शासन का दावा"
Brijendra
Share



