फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक विशेष वर्ग के बारे में की गई विवादास्पद और असंवेदनशील टिप्पणी की, जिसके बाद फेमस लेखक मनोज मुंतशिर उनपर बुरी तरह से भड़क गए। मनोज ने अनुराग को सख्त हिदायत दी और उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
मनोज मुंतशिर ने की तीखी आलोचना
मनोज मुंतशिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप की आलोचना की। मनोज ने कहा, “अगर आपकी आय कम है, तो अपने खर्चों पर लगाम रखें, अगर जानकारी कम है, तो कृपया शब्दों पर लगाम रखें। अनुराग कश्यप, आपकी आय और जानकारी दोनों सीमित हैं। ब्राह्मण विरासत को एक इंच भी गंदा करने की क्षमता आपके पास नहीं है।” इसके बाद उन्होंने अनुराग को धमकी देते हुए कहा, "मैं आपके घर कुछ तस्वीरें भेजता हूं, उन्हें देखकर आप तय कर लीजिएगा कि अपना गंदा पानी किस पर डालना चाहते हैं।"
गौरवशाली विरासत का बचाव करते हुए मनोज
मनोज मुंतशिर ने अपने बयान में भारतीय समाज के विभिन्न महान नेताओं और व्यक्तित्वों का उल्लेख किया। उन्होंने चंद्रशेखर तिवारी, बाजीराव बल्लाल, भगवान परशुराम, अटल बिहारी वाजपेयी, तत्या टोपे, राजगुरु, बाल गंगाधर तिलक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, रानी लक्ष्मीबाई, महाकवि कालिदास, और गोस्वामी तुलसीदास सहित 21 महान व्यक्तियों का नाम लिया और कहा कि “तुम्हारे जैसे नफरती खत्म हो जाएंगे, लेकिन हमारी गौरवशाली विरासत नहीं।”
अनुराग कश्यप को दी खुली चुनौती
मनोज ने अनुराग कश्यप को खुली चुनौती दी और कहा, “मैं आपको खुली चुनौती देता हूं। इन 21 नामों में से एक नाम चुनें और मैं आपको उनकी फोटो भेजता हूं। अगर आप अपने शब्दों पर अमल करने की हिम्मत नहीं रखते हैं, तो सही होगा कि आप अपनी सीमा में रहना सीख लें।”
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, अनुराग कश्यप ने अनंत महादेवन की फिल्म 'फुले' की रिलीज में देरी पर निराशा व्यक्त की थी। इसी पोस्ट में उन्होंने ब्राह्मणों पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे लेकर वह ट्रोल हो गए। बाद में, बढ़ते विवाद को देखते हुए, उन्होंने एक और पोस्ट शेयर कर माफी मांग ली।
Read More: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर बनीं चर्चा का विषय: 2025 में तबाही, 2043 तक इस्लामिक शासन का दावा"
Brijendra
Share



