2 अक्टूबर 2024 को लगने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसी अवस्था में सभी धार्मिक कार्य किये जा सकते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रहण को कई राशियों के लिए खास माना जा रहा हसूर्य ग्रहण कन्या राशि में लगेगा और ग्रहण के दौरान राहु की सूर्य पर पूर्ण दृष्टि रहेगी। वहीं शनि के साथ सूर्य का षडाष्टक योग भी बना है। केतु और सूर्य की युति भी रहेगी। भविष्यवक्ता और ज्योतिषी अनीष व्यास के अनुसार, ऐसी ग्रह स्थितियों को देखते हुए, आज का सूर्य ग्रहण कई राशियों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है।
कर्क: कर्क राशि में सूर्य तीसरे भाव में है, जहां केतु भी युत है। ऐसे में कर्क राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है. आपमें आत्मविश्वास की कमी रहेगी और कार्यों में बाधाएं आएंगी। रिश्ते में विवाद की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में इस समय आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ेगा।
तुला: तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण प्रतिकूल रहेगा। क्योंकि सूर्य और केतु तुला राशि के 12वें भाव में होते हैं। ऐसे में अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन: आज का सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के लिए भी कष्टकारी रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक परेशानियां भी बढ़ेंगी। इस समय आपको अनावश्यक बहस से बचने की जरूरत है।
Read More: मई 2025 व्रत-त्योहार कैलेंडर: बुद्ध पूर्णिमा से शनि जयंती तक, जानिए तिथियां, महत्व और पूजा मुहूर्त"
Brijendra
Share



