धनतेरस का त्योहार दिवाली से 2 दिन पहले कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर निकले थे।
इस साल धनतेरस का त्योहार कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। क्योंकि इस दिन बुध अपनी राशि बदलकर शुक्र के साथ आएगा, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इसके अलावा तीन प्रमुख ग्रह बुध, शुक्र और बृहस्पति भी त्रिग्रही योग बनाएंगे, जिसका कई राशियों को फायदा होगा।
मेष राशि : धनतेरस पर बनने वाले त्रिग्रही योग से मेष राशि के जातकों को भी शुभ फल मिलेंगे। इस समय आपके व्यापार में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिलेगी और नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन : मिथुन राशि का स्वामी बुध है। ऐसे में धनतेरस पर राशि बदलने से मिथुन राशि के जातकों को बुध का काफी लाभ मिलेगा। इस समय आपके करियर और बिजनेस को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए धनतेरस का समय शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आप कोई नया वाहन या संपत्ति भी खरीद सकते हैं। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।
तुला राशि : धनतेरस पर बनने वाला योग तुला राशि के जातकों की आय बढ़ाने के लिए फलदायी साबित होगा। प्रेमी और पारिवारिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।
Read More: मई 2025 व्रत-त्योहार कैलेंडर: बुद्ध पूर्णिमा से शनि जयंती तक, जानिए तिथियां, महत्व और पूजा मुहूर्त"
Brijendra
Share



